डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, जगजीतपुर, हरिद्वार में राज्य स्तरीय क्रीडा स्पर्धाओं का हुआ शानदार आगाज

डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, जगजीतपुर, हरिद्वार में उत्तराखण्ड के सभी डीएवी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डीएवी कॉलेज प्रबन्धकर्तृ समिति, नई दिल्ली के प्रधान पद्मश्री डाॅ0 पूनम सूरी जी का मानना है कि सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर बल दिया जाना चाहिए।

जिससे कि विद्यार्थी अपने राष्ट्र की उन्नति में सक्रिय भूमिका निभा सकें। उनके निर्देशों का पालन करते हुए डीएवी प्रबन्धकर्तृ समिति, नई दिल्ली के पब्लिक स्कूलों एवं खेल निदेशक डाॅ0 विजेन्द्र सिंह ने डीएवी में खेलों को एक नई दिशा दी, जिसके परिणामस्वरूप सभी डीएवी विद्यालयों में खिलाड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है। डीएवी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने खेल जगत में अपने देश को गौरवान्वित किया है। महेन्द्र सिंह धोनी, कपिल देव, नीरज चोपड़ा, साक्षी मलिक, मनु भाकर, सरबजोत सिंह, गुरजंट सिंह, हरमनप्रीत कौर जैसे अनेक खिलाड़ी डीएवी संस्थाओं ने दिए हैं। विद्यालय प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार कपिल जो कि उत्तराखण्ड के डीएवी विद्यालयों के कोआॅडिनेटर भी हैं, ने कहा कि हमारे टीम लीडर्स के उत्कृष्ट निर्देशन के कारण ही विद्यालयों में इस प्रकार के आयोजन सफलतापूर्वक हो पाते हैं।


आज के कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार कपिल ने ध्वजारोहण व डीएवी गान के माध्यम से किया। तत्पश्चात उन्होनें प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए यह बताया कि हमारे जीवन में खेल, अनुशासन व सहयोग की भावना का विकास तो करते ही हैं साथ ही साथ राष्ट्र प्रेम की भावना भी हमारे अंदर विकसित होती है। जब राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेलों में हम अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो हमारे अंदर केवल देशप्रेम की भावना होती है, देश के लिए कुछ करने का ज़ज्बा होता है। उन्होने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के डीएवी विद्यालयों जैसे- डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, जगजीतपुर, हरिद्वार, कोटद्वार, देहरादून, बाजपुर, हल्द्वानी, काशीपुर और रुद्रपुर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में आज दिनांक 30.8.2024 को एथेलेटिक्स खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें – 100, 200, 400, 800 और 1500 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद, चक्का फेंक, गोला फेंक, रिले दौड़ इत्यादि का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समापन समारोह में विजेताओं को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्रदान किए गए। प्रधानाचार्य ने सभी छात्र छात्राओं को उनके विशिष्ट प्रदर्शन और खेल भावना को प्रदर्शित करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।


अंडर 14 छात्र एवं छात्रा वर्ग की 100, 200, 400, 800 एवं 1500 मीटर दौड़ में क्रमशः स्वर्ण पदक अनीश कुमार यादव डीएवी काशीपुर, जोशिका चांद डीएवी हल्द्वानी, आरोही चैधरी डीएवी हरिद्वार, यश चैहान डीएवी काशीपुर, सौम्या बिष्ट डीएवी देहरादून, विवेक कुमार सिंह डीएवी हरिद्वार, अंशिका पंत डीएवी देहरादून आदि ने प्राप्त किए।
अंडर 14 छात्र एवं छात्रा वर्ग की ऊंची, लम्बी कूद,रिले एवं शॉट पुट में स्वर्ण पदक क्रमशः दिव्यांग नेगी डीएवी कोटद्वार, मोहम्मद साकिब डीएवी काशीपुर,जोशिका चांद डीएवी हल्द्वानी, 400मी0 रिले रेस के बालक वर्ग में काशीपुर, बालिका वर्ग में देहरादून ने प्रथम स्थान प्राप्त किए।
अंडर 17 छात्र एवं छात्रा वर्ग की 100, 200, 400, 800 और 1500 मीटर दौड़ में स्वर्णपदक प्रद्युम्न बिष्ट डीएवी देहरादून, आकांक्षा नेगी डीएवी कोटद्वार, नितिन चैहान डीएवी बाजपुर, श्रुति रावत डीएवी कोटद्वार, ओम पटवाल डीएवी देहरादून, दीपिका पांडेय डीएवी हल्द्वानी, आदित्य सिंह चैधरी डीएवी देहरादून, दिव्यांश ममगाईं डीएवी कोटद्वार, शुभम नेगी डीएवी देहरादून, ईवा डोगरा डीएवी कोटद्वार आदि ने प्राप्त किए।
अंडर 17 वर्ग में ऊंची कूद, लम्बी कूद, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट में स्वर्ण पदक क्रमशः अक्षय कुमार ठाकुर डीएवी देहरादून, आकांक्षा नेगी डीएवी कोटद्वार, सिद्धार्थ अवस्थी डीएवी रुद्रपुर, दीपिका पांडेय डीएवी हल्द्वानी, तरुण रावत डीएवी कोटद्वार, खुशी गुठियाल डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ,हरिद्वार, उदित सेनवाल डीएवी देहरादून, साक्षी रावत डीएवी कोटद्वार आदि ने प्राप्त किए और 400मी0 रिले में बालक और बालिका वर्ग में डीएवी देहरादून ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर 19 छात्र एवं छात्रा वर्ग में 100, 200, 400, 800 और 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक क्रमशः अक्षत कुमार गुप्ता डीएवी कोटद्वार, मोनिका नेगी डीएवी कोटद्वार, धीरज पांडेय डीएवी हल्द्वानी, आशिका डीएवी कोटद्वार, मुकुल नेगी डीएवी कोटद्वार, ऋषिका डीएवी कोटद्वार, राज कश्यप डीएवी हल्द्वानी, अंशिका असवाल डीएवी कोटद्वार और 1500 मीटर में पुनः राज कश्यप डीएवी हल्द्वानी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए।
अंडर 19 वर्ग में ऊंची कूद, लम्बी कूद, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट में स्वर्ण पदक क्रमशः अकुल चैहान डीएवी कोटद्वार, दिव्या डीएवी कोटद्वार, जिशान डीएवी रुद्रपुर, भूमिका दूबे डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल हरिद्वार, अमन चैधरी डीएवी काशीपुर, जूही बंसल डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल हरिद्वार, अस्मित सिंह डीएवी जगजीतपुर हरिद्वार, प्रिया भंडारी डीएवी देहरादून ने प्राप्त किए और 400मी0 रिले छात्र वर्ग में डीएवी कोटद्वार एवं बालिका वर्ग में डीएवी हल्द्वानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिताओं को सुचारू रूप से कराने में श्री कमल पन्त विभागाध्यक्ष, संजय चैहान, विपिन शाह, निधि यादव एवं अमिता सिंह का अद्वितीय योगदान रहा। कार्यक्रम में मंच संचालिका की भूमिका का निर्वाहन श्रीमती हनी पटपटिया ने किया। कल दिनांक 31.8.2024 को विद्यालय में बाॅस्केट बाॅल, शूटिंग तथा क्रिकेट खेलों का आयोजन किया जाएगा। उत्तराखंड के सभी डीएवी विद्यालयों से आए बच्चों एवं अध्यापकों के रहने-खाने की व्यवस्था विद्यालय द्वारा सुचारू रूप से की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *