शासकीय कार्यों में एआई के अधिक उपयोग के निर्देश

शासकीय कार्यों में एआई के अधिक उपयोग के निर्देश, मुख्य सचिव ने टास्क फोर्स व डेटा लेक पर दिया जोर

पथ प्रवाह, देहरादून।
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शासकीय कार्यों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के अधिकाधिक उपयोग के निर्देश दिए हैं। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के साथ हुई बैठक में उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में एआई का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए राज्य में भी इसके प्रभावी इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई जाए।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सरकारी कामकाज में विभिन्न एआई टूल्स के प्रयोग को प्रोत्साहित किया जाए और विभागों की कार्यप्रणाली के हिसाब से इनके व्यावहारिक उपयोग की संभावनाएं तलाशी जाएं। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन के कार्यों में एआई की उपयोगिता को देखते हुए इसके व्यापक उपयोग की दिशा में ठोस पहल की जानी चाहिए।

बैठक में मुख्य सचिव ने एआई के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए तत्काल टास्क फोर्स गठित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में डेटा लेक तैयार करने की दिशा में काम शुरू करने को कहा, ताकि उपलब्ध आंकड़ों का बेहतर उपयोग कर निर्णय प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर देते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि सचिवों के विभागीय निरीक्षणों और भ्रमणों के दौरान मिलने वाली अहम जानकारियों व सुझावों को संबंधित विभागों से साझा किया जाए। उन्होंने इन निरीक्षणों से प्राप्त फीडबैक को इलेक्ट्रॉनिक प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग सिस्टम (ई-पीएमस) से जोड़ने के निर्देश भी दिए, जिससे कार्यों की प्रगति और अनुपालन की प्रभावी निगरानी हो सके। इस बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय और श्रीधर बाबू अद्दांकी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।