पथ प्रवाह, देहरादून।
उत्तराखण्ड में धार्मिक पर्यटन, साहसिक पर्यटन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने के लिए राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पांच वर्षों के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए पर्यटन, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास और खेल क्षेत्र की उपलब्धियां सामने रखीं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा में इस वर्ष 65 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। यात्रा से स्थानीय व्यापारियों, होटल कारोबारियों, परिवहन संचालकों और अन्य रोजगार से जुड़े लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिला है। सरकार अब शीतकालीन…

