यूट्यूबर के साथ शादी का झांसा देकर किया रेप

एक यूट्यूबर के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोपी दबाव बनाता था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह मामला हरियाणा के हिसार का है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी युवक करीब एक साल तक उसे अपना शिकार बनाता रहा। आरोपी पीड़ित से शादी करने का वादा करता था। साथ ही उस पर अश्लील वीडियो बनाने का भी दबाव बनाता था। इसके अलावा पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि हांसी के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उसका दो बार गर्भपात भी हो चुका है।अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पीड़िता का आरोप है कि काम दिलवाने के बहाने आरोपी ने उसके साथ नजदीकियां बढ़ाई। दोस्त के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया था। पीड़िता का कहना है कि वो सोशल मीडिया पर एक पेज चलाती है। उसके जरिए उसकी दोस्ती मिलगेट के रहने वाले दीपक से हुई थी। वो भी इंटरनेट पर एक पेज चलाता था। ऐसे में मदद के बहाने आरोपी ने दोस्ती की।